Wednesday, August 5, 2026

गिरकर अपनी हड्डियाँ मत तुड़वा लेना।


कल मैं रूटीन चेकअप के लिए अपने कार्डियोलॉजिस्ट से मिला। उन्होंने मुझे एक विटामिन‑मिनरल सप्लीमेंट नियमित रूप से लेने की सलाह दी। बाद में मैंने इसके बारे में पढ़ा और समझा कि वे ऐसा क्यों कहते हैं। कार्डियोलॉजिस्ट के सामने अक्सर यह चुनौती होती है कि उनके कई मरीज़ गिर जाते हैं और उनकी हड्डियाँ टूट जाती हैं। उन्होंने जो सप्लीमेंट मुझे दिया है, वह खास तौर पर इसी समस्या को ध्यान में रखकर बनाया गया लगता है। अन्य लाभों के साथ‑साथ यह हड्डियों की डेंसिटी कम होने से बचाने में भी मदद करता है।

श्रीनिवासन रमणि

हिंदी सम्पादक  एम. वी. रोहरा


English Version Follows:

Don’t fall and break your bones

Yesterday, I met my cardiologist for a routine checkup. He strongly recommended that I take a vitamin-mineral supplement regularly. Later, I read about it and understood why. A big problem cardiologists face is having their patients fall and fracture bones. The supplement he prescribed for me seems to be specially formulated to manage this problem. Among other things, it helps fight loss of bone density.
Srinivasan Ramani
Hindi Editor: M.V. Rohra

Tuesday, June 30, 2026

क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जान ले सकती है?

 

कल्पना कीजिए कि एक कुत्ते का मालिक है जिसे अपने 150 पाउंड वज़न वाले कुत्ते से बहुत लगाव है। वह कुत्ता बहुत वफादार और समझदार है। हालाँकि, कभी-कभी वह किसी अजनबी पर हमला कर सकता है और उसे गंभीर रूप से घायल कर सकता है। मान लीजिए कि वह पड़ोसी के बेटे की जान ले लेता है। इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है?

क्या AI भी ऐसा ही नुकसान पहुँचा सकता है? इसके लिए कौन ज़िम्मेदार होगा? आप नीचे दी गई जानकारी पढ़ना चाहेंगे।:

पोप लियो XIV के पहले एनसाइक्लिकल (धर्म-संबंधी पत्र), 'मैग्निफिका ह्यूमैनिटास' का सारांश

पोप लियो XIV के पहले एनसाइक्लिकल, 'मैग्निफिका ह्यूमैनिटास' का सारांश - कैथोलिक डायोसिस ऑफ़ सुनयानी  

श्रीनिवासन  रमणी

हिंदी सम्पादक  एम. वी. रोहरा

English Version follows: 

Imagine a dog owner who is very fond of his 150 pound dog. It is very loyal and intelligent. However, it can sometimes attack a stranger and harm him seriously. Suppose it kills a neighbour’s son. Who is responsible?

Can AI cause similar harm? Who is responsible?

You may wish to read the following:

Summary of Pope Leo XIV’s first encyclical, Magnifica Humanitas
Summary of Pope Leo XIV’s first encyclical, Magnifica Humanitas - CATHOLIC DIOCESE OF SUNYANI 

Srinivasan Ramani